निकासी अवरुद्ध होने से गली बन गई तरनताल
बागपत, मार्च 28 -- बड़ौत। नगर के बड़का रोड पर इदारा मदरसा से अतिशा कॉलोनी होते हुए सराय रोड पर निकल रहे मार्ग पर जल भराव की समस्या बनी हुई है। जलभराव होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। जिसके चलते वहां से पैदल निकलने वाले लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। जलभराव के कारण बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। यही नहीं मुख्य मार्ग पर किराना, जनरल स्टोर, आयुर्वेदिक स्टोर भी खुले हुए हैं। उनके संचालकों का कहना है जलभराव के कारण लोग दुकानों पर आने से कतरा रहे है। जिसका असर उनके व्यापार पर पड़ रहा है। नूरजहां, इरफान आदि का कहना है कि पानी की निकासी नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.