देवरिया, मई 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए रोटरी क्लब देवरिया द्वारा आम जनमानस एवं राहगीरों की सुविधा हेतु मालवीय रोड पर निःशुल्क स्वच्छ एवं शीतल पेयजल सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। सेवा शिविर का उद्घाटन माननीय सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर किया गया। सदर विधायक ने रोटरी क्लब के इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में इस प्रकार की सेवा समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक है। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि यह जल सेवा शिविर पूरे गर्मी के मौसम में संचालित रहेगा तथा यहां राहगीरों के लिए सदैव ताजा, स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध रहेगा। रोटरी क्लब देवरिया द्वारा इस सेवा कार्य के माध्यम से समाज सेवा एवं मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः प्रदर्शित किया...