नई दिल्ली, मई 24 -- आलू के पराठे हर घर में खूब बनाये और खाये जाते हैं। कोई मेहमान आया हो या फिर नाश्ते में कुछ हैवी खाना हो, हर किसी की जुबान पर एक ही नाम होता है आलू का पराठा। वैसे तो आलू के पराठे बनाने में कोई रॉकेट साइंस नहीं है लेकिन इसे बनाने में थोड़ी मेहनत ज्यादा लगती है। पहले आलू उबालो फिर उन्हें मैश करो, फ्राई करो और फिर आटे गूंथों और उसमें भरकर बेलो। इतना सबकुछ करने के बारे में सोचकर ही थकान लगने लगती है और जब कई लोगों के लिए पराठे बनाने हो, तो बेहोशी आने लगती है। अगर आप भी आलू के पराठे खाने की शौकीन हैं लेकिन बनाना कुछ खास पसंद नहीं है, तो हम आपके लिए आसान ट्रिक लेकर आ चुके हैं। सीरीन ने अपनी किचन से आलू के पराठे बनाने का सबसे आसान तरीके शेयर किया है। इस तरीके में ना आपको ज्यादा आटा गूंथना पड़ेगा और ना ही सेंकने का झंझट होगा।आल...