प्रयागराज, जनवरी 4 -- प्रयागराज और आसपास के जिले से माघ मेला में आए नाविकों ने रविवार को लाइसेंस बनाने में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नाविक माघ मेला में नाव संचालन का लाइसेंस बनाने के बदले अवैध वसूली की मांग कर रहे थे। वीआईपी घाट के पास धरना-प्रदर्शन कर रहे नाविकों को हटाने के लिए पुलिस को आना पड़ा। प्रयागराज और आसपास के जिलों से आए नाविक झुंड में वीआईपी घाट के पास पहुंचे। यहीं नावों के संचालन का लाइसेंस बनाया जाता है। नाविक धरना-प्रदर्शन शुरू कर लाइसेंस बनाने के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाने लगे। नाविकों का कहना था कि सुविधा शुल्क नहीं मिलने की वजह से लाइसेंस नहीं बन पा रहा, जिससे उनको नावों के संचालन में परेशानी हो रही है। नाविकों ने कहा कि लाइसेंस के लिए आश्वासन देकर उनको दौड़ाया जा रहा है, जो सुविधा शुल्क दे रहा ...