भदोही, मार्च 11 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पश्चिम मोहाल में नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण का मामला डीएम दरबार पहुंचा है। बुधवार को मोहल्ले के लोगों और व्यापारियों ने मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर मामले की जांच कराने और निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। व्यापारियों का आरोप है कि पश्चिम मोहाल में पहले से बनी नाली को तोड़कर नई नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि वहां इसकी कोई विशेष आवश्यकता नहीं थी। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि निर्माण कार्य किसी पंजीकृत ठेकेदार को न देकर बिना रजिस्टर्ड ठेकेदार से कराया जा रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि नाली निर्माण में घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है और ठेकेदार द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.