नाली चोक होने से बिरियागंज बाजार गर्मी में बना तालाब
शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- तिलहर। नाली चोक हो जाने के कारण बिरियागंज बाजार में कई जगह नाली का गंदा पानी सड़कों पर भर गया। गंदा पानी सड़कों पर आ जाने से लोगों को परेशानियों का सामना उठाना पड़ा। बिरियागंज बाजार में अंबेडकर पार्क के पास एक नाली बीते 2 दिन से चोक है। नाली बंद होने के कारण आस-पड़ोस क्षेत्र का नाली में जाने वाला गंदा पानी बाजार की मुख्य सड़क पर भर गया है। सड़क पर पानी भर जाने से वहां पर स्थित दुकानदारों में जहां अपना रोजगार करने में दिक्कत हो रही है वहीं ग्राहकों को भी दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि कई बार क्षेत्र के सफाई नायक से समस्या के निदान के लिए कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।गंदे पानी से जहां बाजार में बदबू आ रही है वहीं बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ है। दुकानदारों को गंदे पानी से होकर अपनी दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.