बिहारशरीफ, मार्च 26 -- नालंदा कॉलेज बना ओएनओएस शुरू करने वाला जिले का पहला कॉलेज डॉ. सर्वदमन कश्यप बने परियोजना के नोडल अधिकारी शोध और अनुसंधान की संस्कृति को कॉलेज में मिलेगा बढ़ावा फोटो : कॉलेज केके 05 : नालंदा कॉलेज में प्रमाण पत्र दिखाती प्राचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा, वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन के नोडल अधिकारी डॉ. सर्वदमन व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा कॉलेज वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ओएनओएस) शुरू करने वाला जिला का पहला महाविद्यालय बना। डॉ. सर्वदमन कश्यप इस परियोजना के नोडल अधिकारी होंगे। इससे कॉलेज में शोध और अनुसंधान की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। यह कॉलेज पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से अंगीभूत है। यहां भारत सरकार की ओएनओएस योजना को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। प्राचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा ने बताया कि ज्ञान की दूरियों को कम करने की...