नायब तहसीलदार पद पर हर्ष सिंह ने संभाला कार्यभार
बलरामपुर, जून 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। करीब छह माह से रिक्त चल रहे नायब तहसीलदार मथुरा के पद पर सोमवार को वर्ष 2024 बैच के पीसीएस अधिकारी हर्ष सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही मथुरा क्षेत्र के राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। सदर एसडीएम हेमंत गुप्त ने बताया कि मथुरा क्षेत्र में तैनात नायब तहसीलदार ऐश्वर्य लक्ष्मी तिवारी पिछले छह माह से अवकाश पर थीं, जिसके चलते यह पद रिक्त चल रहा था। वर्तमान में उनका स्थानांतरण तुलसीपुर कर दिया गया है। ऐसे में हर्ष सिंह को मथुरा क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। नवनियुक्त नायब तहसीलदार हर्ष सिंह ने बताया कि वे अंबेडकर नगर के मूल निवासी हैं। बलरामपुर में उनकी पहली नियुक्ति है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी प्रशासन सुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.