फतेहपुर, अप्रैल 1 -- फतेहपुर, कार्यालय संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रत्याशी अपने जीत को लेकर के सारे हथकंडे अपनाने जुटे हुए है। नामांकन पत्रों की जांच में सभी 95 प्रत्याशिों के पर्चे वैध पाए जाने के बाद अधिवक्ता संगठनों की बैठकों का दौर शुरू है, रूठों को मनाने में पूरी ताकत झोंकी जा रही है। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को अपने पक्ष में नाम वापसी के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अब सभी की निगाह चार अप्रैल को होने वाली नामांकन वापसी की प्रक्रिया पर टिकी हुई है। मुख्य चुनाव अधिकारी एसके अग्निहोत्री ने बताया कि इस बार पांच अधिवक्ता संगठनों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। चार संगठनों ने कैबिनेट के सभी पदों पर अपने प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल कराया है। जबकि एक संगठन से सिर्फ अध्यक्ष ...