रायबरेली, मई 23 -- हरचंदपुर संवाददाता। थाना क्षेत्र के उस्मानपुर मजरे मझिगवा करन गांव में चार नाबालिग बच्चों को बिजली के खंभे से बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे गांव में गेहूं चोरी के संदेह में चार बच्चों को पकड़ने की बात सामने आई। बच्चों की उम्र करीब 9 से 12 वर्ष बताई जा रही है, जिनमें दो सगे भाई शामिल हैं। आरोप है कि बच्चों को गांव में एक घर के बाहर लगे बिजली के खंभे से रस्सी के सहारे बांध दिया गया। घटना को लेकर गांव के एक जनप्रतिनिधि का नाम भी चर्चा में आया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। सूचना मि...