नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, मार्च 10 -- बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विगत पांच मार्च को क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर परमजीत सिंह पर बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की शिकायत की थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर परमजीत को उसके गांव से गिरफ्तार किया कर लिया। थाना प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.