जौनपुर, मई 24 -- जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुरचौथार गांव में शुक्रवार की रात आई बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर घराती-बराती आपस में भीड़ गए। कहासुनी व गाली-गलौज के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां, ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हंगामे के चलते दूल्हा-दुल्हन के फेरे भी रोकने पड़े। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने डायल-112 को सूचना दी। आधी रात पुलिस टीम गांव में पहुंची और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की शेष रस्में पूरी कराई गईं। हंगामे से बारात का उत्साह फीका पड़ गया और गांव में देर रात तक घटना की चर्चा होती रही। यह भी पढ़ें- डीजे पर डांस को लेकर घराती-बाराती भिड़े मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गांव से रामपुरचौथार निवासी सरोज कुमार उर्फ महाजन गौतम की पुत्री प्री...