गंगापार, मई 1 -- सड़क चौड़ीकरण के साथ चार महीने पहले बनी हाटा दोहथा गांव की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी और सड़क भी गड्ढायुक्त हो गयी। टूटी पुलिया और सड़क पर अनगिनत गड्ढों के चलते राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मांडा क्षेत्र के हाटा से दोहथा मोड़ और कोरांव तक सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग द्वारा चार महीने पहले सड़क चौड़ीकरण के दौरान दोहथा गांव में पूर्व प्रधान स्वर्गीय विद्या सागर द्विवेदी के आवास के सामने मुख्य मार्ग पर बनायी गयी पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से रात में अक्सर बाइक सवार दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। हाटा बाजार से दोहथा होते हुए कोरांव तक के इस जंगली रास्ते में अनगिनत गड्ढों के चलते भी राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन दिनों लग्न बारात का समय होने के कारण क्षतिग्रस्त पुल...