लखीसराय, मार्च 23 -- चानन। चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। छठ व्रतियों ने स्नान कर घरों में गंगाजल लाकर पूजन करने के बाद अरवा चावल, सेंधा नमक, चने की दाल, लौकी की सब्जी, आंवला की चटनी आदि ग्रहण कर 04 दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प लिया। सोमवार को व्रती पूरे दिन निराहार रहकर शाम में खरना पूजा करेंगी। गुड़ से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगे के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...