नशे में शराब सेल्समैन के साथ की अभद्रता
उरई, मार्च 19 -- जालौन। नशे में रंगबाजी दिखाते हुए शराब ठेके के सेल्समेन के साथ अभद्रता करने एवं मना करने पर सेल्समेन के साथ मारपीट कर उसे धमकाने की शिकायत पीड़ित सेल्समेन ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा में शराब ठेके पर सेल्समेन मयंक कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वह शराब के ठेके पर बैठा था। तभी वहां गांव के ही मोहित, अरविंद व महर किशोर आए और उधार शराब मांगने लगे। जब उसने शराब उधार देने से मना किया तो अभद्रता शुरू कर दी और गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर रंगबाजी दिखाते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की तो तीनों जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.