नशे की हालत में हंगामा कर रहा अस्पताल कर्मी गिरफ्तार
मुंगेर, मई 23 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में शराब के नशे में हंगामा कर रहा अस्पताल कर्मी को हवेली खड़गपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक नवल किशोर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लिपिक के रूप में कार्यरत हिमांशु कुमार नशे में धुत होकर अस्पताल आया और गाली गलौज करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में प्रवेश कर उनकी कुर्सी पर बैठ गया। इस दौरान ऑफिस आने जाने वालों के साथ बदतमीजी करने लगा। अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के मना करने के बावजूद वह नशे की हालत में खूब हंगामा करता रहा। यह भी पढ़ें- मारपीट कर रहे आरोपित को पकड़वाया इसकी सूचना हवेली खड़गपुर थाना के डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और हंगामा करते हुए लिपिक हिमांशु कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.