काशीपुर, मई 22 -- काशीपुर। मेरी खुशी वेल्फेयर फाउंडेशन की ओर से उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में शुक्रवार को नशामुक्त काशीपुर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली और संस्था पदाधिकारियों ने किया।

संस्थान की गतिविधियाँ संस्था की अध्यक्ष शालिनी शर्मा ने बताया कि संस्था समाज में फैली नशाखोरी, अंधविश्वास जैसी कुरीतियों के उन्मूलन के साथ महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, महिला स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। मेयर ने कहा कि नशा जीवन का ऐसा अभिशाप है, जो केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां नशे के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि यदि आसपास कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है ...