नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ में कई श्रद्धालुओं ने किया हवन
लातेहार, मई 24 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में प्रखंड के गणेशपुर पंचायत के कारीमाटी गांव में आयोजित त्रिदिवसीय नव कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। शांतिकुंज हरिद्वार से आये यज्ञाचार्य और प्रवचनकर्ता ललित शर्मा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ कराया गया,जिसमें करीब 500 से अधिक महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां दीं। महायज्ञ के दौरान विद्या आरंभ,यज्ञोपवीत एवं मुंडन सहित विभिन्न संस्कार भी संपन्न कराये गए। कार्यक्रम में भजन और संगीत से कार्यक्रम भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के प्रतिनिधि ललित शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध एवं सकारात्मक बनाये रखने के लिए यज्ञों का आयोजन आवश्यक है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.