जहानाबाद, मार्च 19 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में नवरात्र की शुरुआत होते ही चारों ओर भक्ति और आस्था का माहौल बन गया है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिरों में सुबह और शाम आरती के दौरान भक्तों की अच्छी- खासी भीड़ देखी जा रही है। कई स्थानों पर दुर्गा सप्तशती का पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में भी लोग घरों में कलश स्थापना कर नियमित पूजा-पाठ कर रहे हैं। नवरात्र को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई ...