बरेली, मार्च 19 -- बरेली, संवाददाता। नवरात्र को लेकर एफएसडीए भी अलर्ट हो गया है। बुधवार को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर रोकथाम के लिए टीमों ने चेकिंग अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के 7 नमूने भरकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। इस संबंध में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि रिछा रेलवे क्रासिंग स्थित मदनी ट्रेडर्ससे खजूर का 1 नमूना, खजुरिया घाट से मै अली किराना स्टोर से सेंवई एवं पापड, प्रत्येक का 1-1 नमूना, मीरगंज के मै. श्याम किराना स्टोर से सिंघाडा आटा एवं मूगफली दाना, प्रत्येक का 1-1 नमूना तथा 20 कि0ग्रा मूँगफली दाना, अनुमानित मूल्य लगभग रू 900/- जब्त कर नष्ट कराया गया। नवाबगंज के मै दिलीप किराना स्टोर से कुटू का आटा 1 नमूना और बड़ा बाग स्थित हुनमान मंदिर के मै बजरंग भोग से घी (प्रकाश ब्राण्ड) का 1 नमूना संग्रहित...