बरेली, मार्च 18 -- बरेली। श्री सोमनाथ मंदिर प्रभात नगर में नवरात्र के पावन अवसर पर गुरुवार को भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। पंडित अतुल मिश्रा सुबह 9.30 से कलश पूजन के साथ शुरुआत करेंगे। जिसमें भक्त मां दुर्गा की आराधना करेंगे। इसके बाद रोजाना शाम 4 बजे से भजन-कीर्तन होगा। मंदिर प्रांगण में यह आयोजन भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति से भरपूर रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...