नवरात्र के पांचवें दिन देवी मंदिरों में माता रानी के भजन की गूंज
विकासनगर, मार्च 23 -- चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में लंबी कतारें लग गईं। जहां श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचे। ढोल-नगाड़ों की गूंज, घंटियों की मधुर ध्वनि और जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, फूल और प्रसाद अर्पित कर माता से सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और हवन का आयोजन भी हुआ, जिससे माहौल और भी पावन बन गया। श्रद्धालुओं ने नवरात्र में पूजा अर्चना के साथ ही माता के जयकारे लगाए। नगर के काली माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, हनुमद धाम आदि मंदिरों में माता के जयकारे लगे और श्रद्धालुओं ने घंटे घड़ियाल शंख बजाकर माता की अलख जगाई।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.