नवयुग निर्माण के संकल्प के साथ पत्रिका पाठक सम्मेलन आयोजित
औरंगाबाद, मई 21 -- ।अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से नवयुग निर्माण को लेकर गोह प्रखंड मुख्यालय के अंदर बाजार में पत्रिका पाठक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग पांच सौ मिट्टी के दीप प्रज्ज्वलित किए गए। अखंड ज्योति संस्थान मथुरा तपोभूमि के प्रतिनिधि अशोक पांडेय एवं शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि दिनेश पटेल ने कहा कि वर्तमान भौतिकवादी व्यवस्था में लोगों के विचारों का तेजी से पतन हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नए युग का आगाज होगा, जहां मानवता और सम्मान की भावना को प्रमुखता मिलेगी। वक्ताओं ने लोगों से नवयुग निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कृष्णा अग्रवाल, रामचंद्र गुप्ता, राजेंद्र यादव, कविता देवी, सुधा देवी, प्रेमचंद तिवारी, रामू साव सहित कई धर्मावलंबी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कारीमाटी में नौ कुंडीय ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.