गोरखपुर, मार्च 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में परंपरानुसार कन्या पूजन कर मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा प्रकट की।मंदिर के अन्न क्षेत्र में आयोजित अनुष्ठान में उन्होंने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजन किया और चुनरी ओढ़ाकर आरती उतारी। इसके बाद कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर दक्षिणा व उपहार देकर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बटुक पूजन भी किया और बड़ी संख्या में पहुंचे बटुकों को भोजन कराकर उपहार प्रदान किए। उन्होंने स्वयं व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित किया कि किसी भी कन्या या बटुक की थाली में प्रसाद की कमी न रहे।प्रातःकालीन पूजन सत्र में मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री क...