कानपुर, मई 24 -- कानपुर। नरवल के तुषौरा गांव निवासी किसान सूरज की 28 वर्षीय पत्नी अनीता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूरज के परिवार में पत्नी अनीता और दो बच्चे हैं। परिजन ने बताया कि सूरज फूलों की खेती की है। शनिवार शाम को वह ट्यूबवेल बंद करने की बात कहकर घर से जा रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी ने कहा, शराब पीने के लिए बहाने बना रहे हो, जिस पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद वह खेत चले गए। इस बीच उनकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में पत्नी पंखा लगाने की कर रही थी जिद, नाराज पति ने गोली मारकर कर ली खुदकुशी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...