नपा हटाएगी खतरनाक यूनिपोल, ठेकेदार को नोटिस जारी
ललितपुर, अप्रैल 5 -- ललितपुर। तीन अप्रैल को आंधी और बारिश के दौरान स्टेशन रोड पर एक यूनिपोल के धराशायी होने के बाद नगर पालिका परिषद के अधिकारी जनसामान्य की सुरक्षा को लेकर संजीदा हो गए हैं। उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे जर्जर तेरह यूनिपोल को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए संबंधित ठेकेदार नोटिस जारी किया है। शहरी क्षेत्र में विज्ञापन के लिए नगर पालिका परिषद की इजाजत लेकर कई स्थानों पर यूनिपोल और ओवरहेड गेट लगाए गए हैं। जिनकी हालत बेहद जीर्णशीर्ण हो चुकी है। तीन अप्रैल को आंधी और बारिश के दौरान स्टेशन रोड जाने वाली सड़क पर एक यूनिपोल गिर गया था। गनीमत यह रही कि रात्रि के दौरान सड़क पर सन्नाटा था और कोई अनहोनी नहीं हुई। जिसके बाद शहरवासियों ने इसको बड़ी घटना मानकर इस तरह की प्रचार के साधनों पर कड़ी आपत्ति दर्ज करायी और इनको हटाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.