बिजनौर, मई 20 -- नजीबाबाद। नगीना बुन्दकी मार्ग स्थित होरीजोन पब्लिक स्कूल के पास बुधवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एक गुलदार ने सड़क से गुजर रहे बाइक सवार पर अचानक हमला कर दिया। इससे घबराकर बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास सुबह की सैर पर निकले लोगों और महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शी उदयराज ने बताया कि वह रोज की तरह बुधवार सुबह सवेरे सैर करने के लिए निकला था। जैसे ही वह होरीजोन स्कूल के निकट पहुंचा तभी नगीना की ओर से आ रहे एक बाइक सवार पर गुलदार ने झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले से बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग निकला। लोगों ने कहा कि बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे वह गंभीर हादसे का शिकार होने से बच गया। यदि हेलमेट नही...