नगर पालिका अध्यक्ष ने पीड़ित को पहुंचाई आर्थिक मदद
कौशाम्बी, मई 21 -- विधानसभा क्षेत्र के पश्चिम शरीरा निवासी सतेंद्र लोधी के घर एवं साइकिल की दुकान में बीते दिनों अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस दुःखद घटना से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। जानकारी होने पर नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाई। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने अपने प्रतिनिधि विजय तिवारी को गुरुवार को पश्चिमशरीरा भेजा। पीड़ित के पास पहुंचे प्रतिनिधि ने आर्थिक मदद देते हुए अध्यक्ष की बात कराया। वार्ता के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने परिवार को राशन, गृहस्थी का आवश्यक सामान एवं यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदान कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.