नगर निगम सदन की बैठक 26 को
गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर। नगर निगम सदन की 18वीं बैठक 26 मई को सुबह 11 बजे नवनिर्मित निगम सदन हाल में आयोजित होगी। बैठक में शहर के विकास, जनसुविधाओं और विभागीय कार्यों से जुड़े मुद्दों पर अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक के एजेंडे में नगर निगम सदन की 26 फरवरी को हुई की कार्यवाही की पुष्टि, 12 जनवरी को हुई 16वीं बैठक की अनुपालन आख्या पर चर्चा और विभिन्न विभागों के कार्यों पर विचार-विमर्श शामिल है। इसके अलावा अन्य विषयों पर महापौर की अनुमति से चर्चा की जाएगी। नगर आयुक्त अजय जैन ने महापौर, पदेन सदस्यगण, पार्षद एवं नामित पार्षदों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.