मुंगेर, जून 10 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता मित्र ऐप पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता बीडीओ निशा राय ने की। प्रशिक्षण में जिला जल एवं स्वच्छता समिति मुंगेर के प्रतिनिधि, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर और आईटीसी टीम ने ऐप के नए फीचर्स और उपयोग की प्रक्रिया बतायी। बताया गया कि, इससे स्वच्छता कार्यों की निगरानी और शिकायत निवारण में तेजी आएगी। कचरा संग्रहण में लगे ई-रिक्शा में खराबी आने पर तत्काल ऐप से शिकायत दर्ज की जा सकेगी। साथ ही स्वच्छता से जुड़ी अन्य समस्याओं और गतिविधियों की रिपोर्टिंग भी आसान होगी। बैठक में टेटियाबंबर और हवेली खड़गपुर प्रखंड के सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक, सुपरवाइजर, कार्यपालक सहायक और प्रखंड सम...