मोतिहारी, मई 23 -- मोतिहारी, हिप्र.। गांधी मैदान शहर का एकमात्र ऐसा स्थल है जहां सुबह व शाम काफी संख्या में मॉर्निंग-इवनिंग वॉक करने लोग आते हैं। शहर के डॉक्टर, वकील, अधिकारी, युवा, महिलाएं व छुट्टी के दिन बच्चे भी आते हैं। सार्वजनिक स्थल पर लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुये सुरक्षा को लेकर गांधी मैदान में थाना खोल दिया गया। जिसका उदंड लोगों पर कोई असर नहीं है। गांधी मैदान में सुबह-शाम सैर करने वाले लोग अब स्वास्थ्य नहीं, बीमारी लेकर घर लौट रहे हैं।

धूल और वाहन प्रशिक्षण केंद्र मैदान में खुले प्राइवेट वाहन ट्रेनिंग सेंटर की वजह से दिनभर उड़ती धूल ने वॉक करने वालों की सांसें फुला दी हैं। बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं, मगर धूल उड़ाते लर्नर ड्राइवरों पर लगाम लगाने वाला कोई नहीं। प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटर गांधी मैदान में पांच स...