मेरठ, अप्रैल 6 -- रविवार को महर्षि कश्यप जयंती और निषादराज की शोभायात्रा निकाली गई। कालू बाबा मित्र मंडल के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा में 25 झांकियां शामिल रहीं। डॉ. विशंभर दयाल ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि संदीप कश्यप और सुरेश कश्यप रहे। तिलक दिनेश तुरैहा ने किया। महिपाल कश्यप ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन पंकज कश्यप ने किया। शोभायात्रा जिमखाना मैदान से होकर बुढ़ाना गेट, इंदिरा चौक, गढ़ रोड, पशु चिकित्सालय मार्ग और सूरजकुंड पार्क से होते हुए श्री कालू बाबा केवट निषाद मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान राहुल कश्यप, विक्की कश्यप, आशु कश्यप, रवि कश्यप, कैलाश तुरैहा, प्रेम कश्यप, कामेश कश्यप, केशव का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...