धावादल ने मुक्त कराए पांच बाल श्रमिक
मुंगेर, मई 23 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर सदर मुंगेर प्रखंड में विशेष धावा दल ने पांच बाल श्रमिकों को विभिन्न प्रतिष्टानों से मुक्त कराया। श्रम अधीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि मुंगेर जिले में बाल श्रम के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अबतक कुल नौ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया जा चुका है। मुक्त कराए गए सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति, मुंगेर के समक्ष प्रस्तुत कर बाल गृह में रखा गया है। विशेष धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सदर मुंगेर विक्रम कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बरियारपुर दिलीप कुमार झा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी असरगंज कुमार अमन, विधिक स्वयंसेवक पिंकी कुमारी, मुनेश्वर कुमार, जीवलाल यादव शामिल थे। यह भी पढ़ें- धावा दल ने बाल श्रमिक को कराया मुक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.