देवघर, अप्रैल 6 -- देवघर। छत्तीसी तालाब तट स्थित हनुमान मंदिर परिसर राजेंद्र बस्ती में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राम दरबार एवं भारत माता के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की रक्षा एवं उत्थान के लिए जागरूक करना था। आयोजकों ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को एकजुट रखने के लिए इस तरह के आयोजनों की महती आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अचिंत्य चैतन्य महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज क...