धर्म की स्थापना के लिए पृथ्वी पर लेते हैं अवतार : प्रतीक
सीवान, मार्च 11 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के हरपुर कोटवां पंचायत के चांद परसा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर वार्षिकोत्सव व श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्री वृंदावन धाम से पधारे पंडित प्रतीक मिश्रा ने भगवान श्री राम की जन्मोत्सव व भगवान की धारा पर अवतरित होने का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राम नवमी के दिन भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। हिंदू धर्म में यह मान्यता बहुत गहरी है, कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए पृथ्वी पर अवतार लेते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है और धर्म कमजोर पड़ता है। तब भगवान स्वयं अवतार लेकर आते हैं। यह बात भगवद्गीता में भी कही गई है, जहाँ भगवान श्री कृष्ण कहते हैं। "यदा-यदा हि धर्मस्य ग्लानिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.