धर्मशाला को ठेके में देने के विरोध में उतरी समिति
अल्मोड़ा, मई 27 -- अल्मोड़ा। नगर की माल रोड पर जीर्णोंद्धार की गई स्व मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की धर्मशाला को ठेके में देने का विरोध शुरू हो गया है। इसको लेकर संघर्ष समिति ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि उनके छोटे भाई ने अपने संसाधनों से 1963 में धर्मशाला का निर्माण किया था। राज्य सरकार ने इसके पुनर्निमाण के लिए धनराशि दी थी। इसका उद्देश्य निर्धन यात्रियों और शिल्पकार समाज के लोगों को अल्प आवास की सुविधा दी जाना था। लेकिन जीर्णोंद्धार होने के बाद अब धर्मशाला के संचालन के लिए टेंडर निकालने की चर्चा हैं। उन्होंने इसका विरोध करते हुए संचालक के लिए प्रशासन की बैठक बुलाकर समिति के गठन की मांग की है। ठेके में धर्मशाला का संचालन शिल्पकारों का अपमान है। ज्ञापन में पवन लाल साह, डॉ सीएल आर्या, शिव शंकर टम्टा, रविशंकर टम्टा, दयाशंकर टम्टा, गीता टम्टा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.