धमकाने का वीडियो वायरल, लेखपाल निलंबित
बाराबंकी, अप्रैल 7 -- सुबेहा। सोशल मीडिया पर धमकाने संबंधी वीडियो वायरल होने से थाना क्षेत्र के जमीन हुसैनाबाद क्षेत्र के लेखपाल जैलेन्द्र सिंह को एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने निलंबित कर दिया है। लेखपाल जैलेन्द्र सिंह के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में लेखपाल एक व्यक्ति को धमकाते दिख रहे हैं। वीडियो के वायरल होने की जानकारी होने के बाद एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया। मंगलवार को लेखपाल के निलंबन का मामला तहसील परिसर में चर्चा का विषय बना रहा। एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर लेखपाल को निलंबित किया गया है। बताया कि निलंबन के बाद मामले की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.