दो बाइकों की सीधी टक्कर में नाना-नाती गंभीर,गुमला रेफर
गुमला, मई 20 -- भरनो प्रतिनिधि। भरनो थाना क्षेत्र में बुधवार को दो बाइकों की सीधी टक्कर में नाना और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रांची के नरकोपी निवासी 63 वर्षीय बादल पंडित और आठ वर्षीय हिमांशु चौबे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों बाइक पर सवार होकर भरनो से नरकोपी जा रहे थे। इसी दौरान भरनो थाना क्षेत्र से कुछ दूरी पहले सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को 108 एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.