बहराइच, मई 20 -- हुजूरपुर, संवाददाता। बुधवार सुबह अदिलपुर के पांड़े पुरवा गांव में महिला के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। डेढ़ दर्जनलोग घायल हुए हैं। महिला सहित छह लोगों गम्भीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला की फोटो अमर्यादित तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों पक्ष थाने गए थे। थाने से दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस कर दिया गया था। बुधवार को दोनों पक्षों में थाने में पंचायत होनी थी उससे पहले ही आज सुबह दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से विकास , तरुण , ममता, शांति, वासुदेव, आशीष, अमित,आयुष्मान, ललित व दूसरे पक्ष से हर्षित, संतोष कुमारी, अर्पित, शिवम,सालिक, संचित दिव्या चोट...