दो-तीन दिन हीट वेव करेगी परेशानी, सड़कों पर सन्नाटा
हरदोई, मई 23 -- हरदोई। भीषण गर्मी का असर शनिवार को बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी साफ नजर आया। दोपहर में मुख्य बाजारों, चौराहों और बस स्टैंडों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ दिखाई दी। तेज धूप से बचने के लिए लोग छाता, गमछा और चेहरे पर कपड़ा बांधकर निकलते नजर आए। वहीं ठंडे पेय पदार्थ, शिकंजी, गन्ने का रस और आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक हीट वेव से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम पर्यवेक्षक रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार सुबह के समय आर्द्रता 53 प्रतिशत तथा शाम को 23 प्रतिशत दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, अभी राहत के आसार नहीं पश्चिम दिशा से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं। जिससे जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.