बिजनौर, मई 23 -- बिजनौर। ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुविधा बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के अंतर्गत जिले में दो नए रूटों पर बस संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे गांवों के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। नई व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत बेगमपुर से नगीना और बिजनौर के लिए बस सेवा शुरू की गई है। वहीं ग्राम पंचायत भरैरा से भी नगीना और बिजनौर के लिए बस का संचालन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि लंबे समय से नियमित सार्वजनिक परिवहन सुविधा की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा शुरू होने से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को जिला मुख्यालय तथा कस्बों तक पहुंचने में आसानी होगी। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले उन्हें निजी वाहनों या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ता ...