बांका, मई 23 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता थाना क्षेत्र के दो अलग - अलग गांवों में तीन दिन पूर्व मारपीट की घटना हुई। जिसमें दो महिलाएं जख्मी हो गई। पहली घटना पड़रिया पंचायत के पहलानपुर गांव में हुई। जिसमें बच्चों के खेल - खेल से उत्पन्न विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक महिला की पीटना से पिटाई कर गंभीर रूप जख्मी कर दिया। जख्मी महिला पूनम देवी (40) पति उमेश ठाकुर हैं। स्थानीय लोगों के मदद से तत्काल लड़ाई-झगड़े को शांत कर जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंंज में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट मामले में घायल महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही हैं। शनिवार को पीड़ित पति थाना पहुंच कर...