चंदौली, मई 21 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत शिवाला पुलिस चौकी क्षेत्र के कुंडा गांव के सामने गुरुवार को गंगा स्नान करते समय एक किशोर डूब गया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी। देर रात तक उसका शव बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि किशोर अपने दोस्तों संग गंगा स्नान के लिए घर से गया हुआ था। यह भी पढ़ें- दोस्तों संग बूढ़ी गंडक में नहाने गए युवक की डूबने से मौतघटना का विवरण मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सतपोखरी गांव का 17 वर्षीय मोहम्मद सुफियान गांव के पांच दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। गंगा में नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया। साथ में स्नान कर रहे दोस्तों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह शोर मचाते ह...