देहरादून, मई 22 -- Dehradun Panacea Fire Tragedy: देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में लगी आग के बाद सुरक्षित निकाले गए मरीजों का शहर के अन्य अस्पतालों में उपचार जारी है। हादसे के बाद कैलाश अस्पताल में दस और कोरोनेशन अस्पताल में एक मरीज को भर्ती कराया गया था। इनमें से कैलाश अस्पताल में उपचाराधीन चार गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि अन्य सात मरीजों की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वहीं, राजधानी दून में मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। निजी अस्पताल में अग्निकांड के बाद आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की ओर से अस्पतालों की मनमानी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने दोनों अस्पतालों से संपर्क कर भर्...