देसी शराब के साथ आरोपी तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, मई 23 -- जदिया, निज संवाददाता जदिया पुलिस ने शुक्रवार को जदिया पंचायत के फुलकाहा वार्ड 21 में छापेमारी कर पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फुलकाहा गांव निवासी मो जाहिद का पुत्र मो कबीर अवैध रूप से देसी शराब की तस्करी करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को वहां मौके पर भेजा गया, जहां पुलिस वाहन को देखते ही आरोपी मो कबीर भागने लगा। हालांकि पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो घर के पिछवाड़े एक पेड़ के निकट रखे गैलन से करीब पांच लीटर देसी शराब बरामद की गई। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ आरोपी तस्कर गिरफ्तार थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत केस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.