अल्मोड़ा, मई 27 -- लमगड़ा। जैंती चौकी पुलिस ने देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक एसआई धर्मेंद्र कुमार टीम के साथ सिलपड़ बैंड तिराहे पर चेकिंग पर थे। इस दौरान उन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ओम प्रकाश निवासी मल्ला बिनौला जैंती बताया। तलाशी लेने पर आरोपी से 71 पाउच माल्टा देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...