बांका, मई 21 -- बांका, निज संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांका अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कझिया के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-94, देशपुर हिंदू टोला में आयोजित नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के बाद एक शिशु की मौत हो जाने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। घटना के बाद जिला एवं प्रखंड स्तरीय जांच टीम ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की और परिजनों से पूछताछ की। मृत शिशु का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान कुल सात बच्चों को विभिन्न टीके लगाए गए थे। इनमें देशड़ा गांव निवासी निवास कुमार एवं सीलम कुमारी के पुत्र शिवांश राज को भी टीका दिया गया था।

जांच प्रक्रिया परिजनों ने बताया कि शाम के समय बच्चे को बुखार आया, जिसके बाद एएनएम द्वारा पैरासिटामोल ड्रॉप दी गई। रात करीब 12 बजे बच्चे की तबीयत अ...