देवीपुर : कोकहरा में फांसी के फंदे से झूली विवाहिता, मौत
देवघर, जून 10 -- देवीपुर। देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकहरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। 25 वर्षीया मृतका सरिता कुमारी, पति- अजय सिंह है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 8 बजे सरिता कुमारी ने अपने घर में पंखे के सहारे फांसी लगा ली। बताया जाता है कि जिस कमरे में विवाहिता थी, उसका लोहे का गेट बंद था। स्थानीय लोगों के अनुसार अंदर खिड़की काटकर प्रवेश किया जा सका। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए एम्स देवघर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया। हालांकि उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मृतका का मायका समीपवर्ती कोल्हड़िया गांव बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार सरिता कुमारी और अजय सिंह ने करीब दो वर्ष पूर्व अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.