देवरिया से नेपाल कसीनो गए दो युवकों से चाकू की नोक पर छिनैती
महाराजगंज, मई 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के भैरहवां में देवरिया से गए दो युवकों के साथ चाकू की नोक पर नकदी, मोबाइल व अंगूठी छीनने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित दोनों युवकों ने शनिवार को नौतनवा पुलिस से मामले की लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद नेपाल पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज व आईडी मिलान से एक आरोपित की पहचान हुई है वह नौतनवा का रहने वाला बताया जा रहा है। देवरिया जनपद के नगर पंचायत लार के रहने वाले शारिक व इकबाल बीते गुरुवार की रात नौतनवा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। वहां से वे सोनौली के रास्ते सरहद पार नेपाल के भैरहवां स्थित एक कसीनो में गए। आरोप है कि रात करीब 3 बजे जब वे कसीनो से बाहर निकले तभी तीन संदिग्धों ने उन्हें घेर लिया। चाकू दिखाकर उनकी जेब में रखे नकद रुपये, मोबाइल व अंगूठी छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.