देर शाम फिर झमाझम बारिश, फसलों पर संकट
हरदोई, अप्रैल 5 -- हरदोई। रविवार की देर शाम करीब छह बजे एक बार फिर मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई। आसमान में घने बादल छा गए और कुछ देर तक तेज बूंदाबांदी के साथ बारिश होती रही। मौसम के इस बदले मिजाज से सड़कों पर पानी भर गया और आवागमन प्रभावित हुआ। लगातार बदलते मौसम को लेकर लोग सतर्क नजर आ रहे हैं। खराब हुए मौसम से किसानों के माथे पर चिंतापिहानी। शनिवार की रात को हुई बारिश के बाद रविवार की शाम को एक बार फिर मौसम बिगड़ गया। आसमान में बादल छा गए और रिमझिम रिमझिम बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश होने से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गयी जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बन गईं। हालांकि शनिवार को बिगड़े मौसम के बाद रविवार को धूप निकलने से किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.